Posts

Showing posts from April, 2020

परिवर्तन कविता का सारांश

Image
परिवर्तन  सुमित्रानन्दन पंत अहे निष्ठुर परिवर्तन! तुम्हारा ही ताण्डव नर्तन विश्व का करुण विवर्तन! तुम्हारा ही नयनोन्मीलन     निखिल उत्थान, पतन ! अहे वासुकि सहस्त्र फन! लक्ष्य अलक्षित चरण तुम्हारे चिन्ह निरंतर छोड़ रहे हैं जग के विक्षत वक्षस्थल पर! शत शत फेनोच्छ्वासित, स्फीत फुतकार भयंकर घुमा रहे हैं घनाकार, जगती का अम्बर! मृत्यु तुम्हारा गरल दन्त कंचुक कल्पान्तर, अखिल विश्व की विवर वक्र कुंडल दिग्मंडल!              २ आज कहाँ वह पूर्ण-पुरातन, वह सुवर्ण का काल? भूतियों का दिगंत-छवि-जाल, ज्योति-चुम्बित जगती का भाल? राशि-राशि विकसित वसुधा का वह यौवन-विस्तार?        स्वर्ग की सुषमा जब साभार       धरा पर करती थी अभिसार!       प्रसूनों के शाश्वत-श्रृंगार,       (स्वर्ण-भृंगों क्र गंध-विहार)      गूँज उठते थे बारंबार      सृष्टि के प्रथमोद्गार!     ...

सुमित्रानन्दन पन्त

Image
नौका-विहार / सुमित्रानंदन पंत शांत स्निग्ध , ज्योत्स्ना उज्ज्वल! अपलक अनंत , नीरव भू-तल! सैकत-शय्या पर दुग्ध-धवल , तन्वंगी गंगा , ग्रीष्म-विरल , लेटी हैं श्रान्त , क्लान्त , निश्चल! तापस-बाला गंगा , निर्मल , शशि-मुख से दीपित मृदु-करतल , लहरे उर पर कोमल कुंतल। गोरे अंगों पर सिहर-सिहर , लहराता तार-तरल सुन्दर चंचल अंचल-सा नीलांबर! साड़ी की सिकुड़न-सी जिस पर , शशि की रेशमी-विभा से भर , सिमटी हैं वर्तुल , मृदुल लहर। चाँदनी रात का प्रथम प्रहर , हम चले नाव लेकर सत्वर। सिकता की सस्मित-सीपी पर , मोती की ज्योत्स्ना रही विचर , लो , पालें चढ़ीं , उठा लंगर। मृदु मंद-मंद , मंथर-मंथर , लघु तरणि , हंसिनी-सी सुन्दर तिर रही , खोल पालों के पर। निश्चल-जल के शुचि-दर्पण पर , बिम्बित हो रजत-पुलिन निर्भर दुहरे ऊँचे लगते क्षण भर। कालाकाँकर का राज-भवन , सोया जल में निश्चिंत , प्रमन , पलकों में वैभव-स्वप्न सघन। नौका से उठतीं जल-हिलोर , हिल पड़ते नभ के ओर-छोर। विस्फारित नयनों से निश्चल , कुछ खोज रहे चल तारक दल ज्योतित कर नभ का अंतस्तल , जिनके लघु दीपों को चंचल , अंचल की ओट किये अ...